Thursday, June 19, 2014

पानीपत पहुँचकर दवाई खा लेना।

बहुत तेज बारिश हो रही थी। एक बुढिया दिल्ली से
चण्डीगढ जाने वाली बस में चढी। ड्राईवर से
कहा कि पानीपत जाए तो बता देना।
बस चलती रही, पानीपत निकल गया पर ड्राईवर
बुढिया को बताना भूल गया और बस अम्बाला पहुँच
गयी। बुढिया ने पूछा ये कौन सी जगह है
तो ड्राईवर बोला, ताई पानीपत तो बहुत पीछे रह
गया।
बुढिया रोने लगी और कहने लगी कि मुझे पानीपत ले
चलो। काफी ना नुकर के बाद और बुढिया की हालत
देखते हुए जब सभी यात्रियों ने भी कंडक्टर
को वापस पानीपत चलने को कहा तो ड्राईवर वापस
चल दिया।
पानीपत पहुँचने पर जब बस रुकी तो कंडक्टर बोला,
ताई पानीपत गया, उतर। बुढिया बोली,
उतरना किसको है?
कंडक्टर बोला तो बस वापस
क्यों कराई?
बुढ़िया बोली मुझे तो डाक्टर ने बोला था कि पानीपत
पहुँचकर दवाई खा लेना।

No comments:

Post a Comment