Saturday, May 31, 2014

बिल गेट्स की लड़की की शादी - Father Son Joke



पिता लड़के से: मैंने तुम्हारी शादी के लिए एक लड़की देखी है।
लड़का: लेकिन मैं अपनी मर्जी से शादी करूँगा।
पिता: लेकिन वो लड़की बिल गेट्स की लड़की है।
लड़का: यदि ऐसा है तो ठीक है।

अगले दिन पिता बिल गेट्स के पास जाता है।
पिता: मैंने आपकी लड़की की शादी के लिए एक अच्छा लड़का देखा है।
बिल गेट्स: लेकिन मेरी लड़की अभी शादी के लिए छोटी है।
पिता: लेकिन वो लड़का वर्ल्ड बैंक का वाइस प्रेसिडेंट है।
बिल गेट्स: यदि ऐसा है तो ठीक है।

अगले दिन पिता वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट के पास जाता है।
पिता: मैंने आपके बैंक के वाइस प्रेसिडेंट बनाने लायक एक अच्छा लड़का देखा है।
प्रेसिडेंट: लेकिन हमारे बैंक मैं पहले से ही वाइस प्रेसिडेंट है।
पिता: लेकिन वो लड़का बिल गेट्स का दामाद है।
प्रेसिडेंट: यदि ऐसा है तो ठीक है।

True lines on importance and significance of wife



देह मेरी ,
हल्दी तुम्हारे नाम की

हथेली मेरी ,
मेहंदी तुम्हारे नाम की

सिर मेरा ,
चुनरी तुम्हारे नाम की

मांग मेरी ,
सिन्दूर तुम्हारे नाम का

माथा मेरा ,
बिंदिया तुम्हारे नाम की

नाक मेरी ,
नथनी तुम्हारे नाम की

गला मेरा ,
मंगलसूत्र तुम्हारे नाम का

कलाई मेरी ,
चूड़ियाँ तुम्हारे नाम की

पाँव मेरे ,
महावर तुम्हारे नाम की

उंगलियाँ मेरी ,
बिछुए तुम्हारे नाम के

बड़ों की चरण-वंदना
मै करूँ ,
और'सदा-सुहागन'का आशीष
तुम्हारे नाम का

और तो और -
करवाचौथ/बड़मावस के व्रत भी
तुम्हारे नाम के

यहाँ तक कि
कोख मेरी/ खून मेरा/ दूध मेरा,
और बच्चा ?
बच्चा तुम्हारे नाम का

घर के दरवाज़े पर लगी
'नेम-प्लेट'तुम्हारे नाम की


और तो और -
मेरे अपने नाम के सम्मुख
लिखा गोत्र भी मेरा नहीं,
तुम्हारे नाम का

सब कुछ तो
तुम्हारे नाम का...

नम्रता से पूछती हूँ...

आखिर तुम्हारे पास...
क्या है मेरे नाम का?